जैविक कीट नियंत्रण

इल्ली ,रस चूसक कीड़े का नियंत्रण

इल्ली ,रस चूसक कीड़े को नियंत्रण करने के ( जैविक ओरगेनिक ) दवा बनाने तथा प्रयोग करने का तरीका

1. देशी गाय का मठा 5 लीटर लेकर उसमे २- 3 किलो नीम की पत्ती या 40-50 किलो नीम की खली या 2 किलो माइक्रो नीम ओरगेनिक खाद एक बड़े मटके में भरकर १० -१५ दिन तक सडाएं , सड़ने के बाद उस मिश्रण में से 5 लीटर मात्रा को 150 -200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति सप्ताह छिडकाव करें . इससे इल्ली , रस चूसक कीड़े नियंत्रित होंगे .

2. 500 ग्राम लहसुन , 500 ग्राम तीखी चटपटी हरी मिर्च लेकर बारीक पीसकर 150-200 लीटर पानी में घोलकर फसलों पर छिडकाव करें . इससे इल्ली , रस चूसक कीड़े नियंत्रित होंगे .

Caterpillar

तशपर्णी अर्क

तशपर्णी अर्क (सभी तरह के रस चूसक कीट और सभी इल्लियों के नियंत्रण के लिए)

सामग्री :- 1. 200 लीटर पानी 2. 2 किलोग्राम करंज के पत्ती 3. 2 किलोग्राम सीताफल पत्ते 4. 2 किलोग्राम धतूरा के पत्ते 5. 2 किलोग्राम तुलसी के पत्ते 6. 2 किलोग्राम पपीता के पत्ती 7. 2 किलोग्राम गेंदा के पत्ते 8. 2 किलोग्राम गाय का गोबर 9. 500 ग्राम तीखी हरी मिर्च 10. 200 ग्राम अदरक या सोंठ 11. 5 किलोग्राम नीम के पत्ती 12. 2 किलोग्राम बेल के पत्ते 13. 2 किलोग्राम कनेर के पत्ती 14. 10 लीटर गोमूत्र 15. 500 ग्राम तम्बाकू पीस के या काटकर 16. 500 ग्राम लहसुन 17. 500 ग्राम हल्दी पीसी

किट नियंत्रण हेतु आप सभी के लिए कुछ अन्य सरल उपाय।

मिलिबग

बोगनबेल के पत्ते, अरडूसी के पत्ते, नीम के पत्ते, तंबाकू का पाउडर , नागफनी के टुकड़े - इन सभी वनस्पति को 1 - 1 किलो के प्रमाण में लेकर इनके छोटे छोटे टुकड़े करें। इन्हे 10 लीटर पानी में लेकर उबालें। जब ये ठंडा हो जाएँ तब 150 मिली घोल + 2 चमची डिटरजंट पाउडर / 15 लीटर पानी के हिसाब से 5 दिन के अंतर पर दो बार छिड़के।

10 लीटर पानीमें 50 से 75 मिली नींबू का रस मिलाकर छिड़काव करें। खट्टापन किट की शारीरिक क्रिया में अवरोधक होता है।

Pages